इस वर्ष गुरु का गोचर 22 अप्रैल 2023 को होने वाला है।
2023 मेष राशि में गुरु गोचर
22 अप्रैल, 2023 को गुरु मेष राशि में प्रवेश करेगा जो एक अति शुभ अनन्य गोचर सिद्ध होगा। राशि चक्र में मेष पहली राशि है और, इस समय सभी राशियों से अपना भ्रमण पूरा करने के बाद गुरु का पहली राशि मेष से भ्रमण चक्र शुरू होगा। गुरु को प्रचुरता, शुभता और भाग्य का ग्रह माना जाता है, जब यह मेष राशि में गोचर करता है, तो यह सभी राशियों में सकारात्मक ऊर्जा को वृद्धि होती है। आप इस गोचर के दौरान अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने के बारे में अधिक आत्मविश्वास, आशावादी और उत्साही महसूस करेंगे। Read Jupiter Transit Predictions 2023 in Englishमेष राशि [Mesh Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Aries

वृषभ राशि [Vrishabha Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Taurus

मिथुन राशि [Mithun Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Gemini

कर्क राशि [Karka Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Cancer
गुरु का गोचर दशम भाव में होगा जो कामकाज का सूचक है, किंतु गुरु के लिए यह भाव उत्तम स्थान नहीं है; गुरु विस्तार और आवर्धन का ग्रह है, इसलिए आपको अपनी मौजूदा परियोजनाओं से सावधान रहना होगा। जब गुरु दसवें भाव में होता है तो पर्याप्त बलशाली नहीं होता, अतः आप संभलकर चलेंगे, तो कुछ अवसर मिलेंगे; किंतु साथ ही चुनौतियां भी जुड़ी रहेगी। कुंडली के दुसरे भाव, अर्थात धन भाव पर गोचर दृष्टी होगी इसलिए आपके ख़र्चे भी काफ़ी बढ़ेंगे।
दूसरे भाव पर गुरु की दृष्टी शुभ फल नहीं देती इस कारण वित्त प्रभावित होगा ओर कई वित्तीय ज़रूरतें बढ़ेगी। इस स्थिति में आपको अपने वित्त का सावधानीपूर्वक प्रबंधन करना होगा। आप कोई नई बचत योजना भी लेंगे। हालांकि, कृपया तुरंत धन कमाने की योजना से बचें; अन्यथा, आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अचल संपत्ति के कुछ सौदे भी इस अवधि में हो सकते हैं।
सिंह राशि [Simha Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Leo

कन्या राशि [Kanya Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Virgo

तुला राशि [Tula Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Libra

वृश्चिक राशि [Vrischika Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Scorpio

धनु राशि [Dhanu Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Sagittarius

मकर राशि [Makar Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Capricorn

कुंभ राशि [Kumbh Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Aquarius

मिन राशि [Meena Rashi] के लिए गुरु गोचर 2023 – Pisces

Guru Gochar 2022 Predictions – गुरु का मीन राशि में गोचर

मेष राशि [Mesh Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Aries
वर्ष की शुरुआत में मेष राशि (Jupiter Transit Effect on Aries) के जातकों के ग्यारहवें भाव में गुरु स्थित होंगे। व्यवसायियों और कारोबारियों के लिए यह समय फलदायी रहेगा। इस समय किसी भी बड़े उपक्रम में निवेश करना आपके हित में होगा, इस समय हो सकता है की धनार्जन आपके अपेक्षा अनुरूप ना हो, यह भी समझे। इसलिए आवश्यक है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। संभव है कि आप अपने मित्रों या परिजनों के साथ अपेक्षाकृत समय न बिता पाएं, जिससे कुछ बेचैनी और संबंधों में खिंचाव हो सकता है। अप्रैल माह में गुरु मीन राशि में गोचर करेगा, जिससे इस माह में मानसिक स्थिरता और शांति मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक यात्राओं पर जा सकते हैं, साथ ही इस अवधि में आपका झुकाव आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। आप कुछ धार्मिक आयोजनों में भी भाग लेंगे, और धर्मार्थ कार्यों में शामिल हो सकते हैं। विदेश में अध्ययन करने या बसने के इच्छुक छात्रों और पेशेवरों के लिए यह एक आदर्श अवधि है क्योंकि इस अवधि के दौरान आपको यात्रा से संबंधित मंजूरी मिल जाएगी। इस भ्रमण समय में आपको अपने ख़र्चों को नियंत्रित करना आवश्यक है। अनावश्यक वस्तुओं पर व्यय से बचें जो आपके लिए बहुत उपयोगी नहीं हैं। इस अवधि के दौरान, कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चिंता का कारण बन सकती हैं जिनके लिए डॉक्टर का परामर्श लेना और अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है। आपको इस अवधि में पैतृक संपत्ति विरासत स्वरुप मिलने की संभावना है और ऐसी संपत्ति से धनार्जन लाभ भी हो सकता है। Read more on Jupiter Transit Importanceवृषभ राशि [Vrishabha Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Taurus
वर्ष 2022 की शुरुआत में वृषभ राशि जातकों (Jupiter Transit Effect on Taurus) के दशम भाव से बृहस्पति (गुरु) का गोचर होगा। व्यवसायी/पेशेवरों के लिए यह एक उल्लेखनीय अवधि होगी। आप अपनी वर्तमान कामकाज बदलने या अपने करियर निर्णय पर पुनर्विचार करने पर विचार करेंगे। व्यावसायिक पेशेवरों के लिए अपनी आय या नफे में वृद्धि हेतु व्यवसाय में विविधता लाने पर विचार करने के लिए समय आदर्श है। नौकरीपेशा पेशेवरों को दूरस्थ स्थानों पर स्थानान्तरण दिया जा सकता है। गूढ़ रहस्यवाद और जादू-टोना में लिप्त जातकों के लिए यह एक अनुकूल समय होगा क्योंकि आप अपने विषय में ग्राहकों का विश्वास हासिल करेंगे। यह गोचर आपके गूढ़वाद के करियर में पर्याप्त धनार्जन और वृद्धि के योग बनाएगा। छात्रगण भी इस अनुकूल अवधि का लाभ उठाएंगे और वे अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में सफल होंगे। अप्रैल माह शुभ साबित होगा, खासकर सट्टाबाजार में गतिविधियों में लगे जातकों के लिए जब गुरु 11वें भाव में गोचर करेगा। आप इस अवधि में आय में वृद्धि प्राप्त करेंगे और अप्रत्याशित स्रोतों से कमाई होगी। जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि में अवैध संसाधनों से धनार्जन के मोह से दूर रहें। आप ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपके पास मित्रता के प्रस्ताव लेकर आ रहें हैं, हो सकता है की उनके इरादे कुटिल हो। आपको अपने परिवार के सदस्यों, विशेषकर अपने भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।मिथुन राशि [Mithun Rashi] के लिए बृहस्पति गोचर 2022 – Gemini
(Jupiter Transit Effect on Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय की शुरुआत दर्शाते हुए, गुरु वर्ष की शुरुआत में भाग्य के भाव से गोचर कर रहा है। अविवाहित जातक अपने जीवनसाथी को खोजने में सफल होंगे। आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अग्रेषित होगा, जिससे आप ऐसे गुरु की तलाश करने के लिए प्रेरित होंगे जो आपका मार्गदर्शन कर सके। आप तीर्थस्थान और मंदिरों जैसे प्रार्थना स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। गुरु का मीन राशि में गोचर आपके व्यावसायिक क्षेत्र को समृद्ध करेगा। कानूनी, चिकित्सा और खाद्य व्यवसायों के लोगों के लिए यह एक अनुकूल अवधि होगी क्योंकि आप अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। आप प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ेंगे जिनके सहयोग से आपके कामकाज में बढ़ोतरी हो सकती हैं। नए उद्यम शुरू करने के लिए यह एक आदर्श समय है। नौकरीपेशा जातकों को उनकी कड़ी मेहनत और कार्यसमर्पण के लिए मान्यता और सराहना मिलेगी। व्यवसायी जातकों के लिए भी यह एक अनुकूल अवधि है जो अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाह रहें हैं। Check Jupiter Transit in Lagna Effectsकर्क राशि [Karka Rashi] के लिए बृहस्पति गोचर 2022 – Cancer
वर्ष की शुरुआत में गुरु कर्क (Jupiter Transit Effect on Cancer) राशि के जातकों के अष्ठम भाव में स्थित होगा। आपके व्यवसाय या पेशे में कुछ उतार-चढाव आने की संभावना हैं। अपने सहकर्मियों से सावधान रहें और उनके साथ किसी भी प्रकार के टकराव से बचें। इस अवधि के दौरान सट्टा गतिविधियों से भी दूर रहें क्योंकि बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस गोचर में आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और पोषक आहार, व्यायाम आदि का पालन करने का भी प्रयास करना चाहिए। चीनी का सेवन कम करने या मीठा खाना टालना हित में होगा। अप्रैल में, चल-अचल संपत्ति और जमीन खरीद-फरोख्त के कारोबार से जुड़े लोग इस अनुकूल अवधि से लाभान्वित होंगे जब गुरु मीन राशि में गोचर करेंगे। भवन-मकान खरीदने और निर्माण के लिए यह समय अनुकूल है। आप आमोद प्रमोद हेतु यात्रा पर जा सकते हैं, पर इससे आपका वित्त प्रभावित हो सकता है। इसलिए अनावश्यक खर्च से बचने की आपको सलाह दी जाती है। अप्रैल के बाद नए उद्यम शुरू करने या नए निवेश करने के लिए उत्तम अवधि है।सिंह राशि [Simha Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Leo
वर्ष की शुरुआत में सिंह राशि के जातकों (Jupiter Transit Effect on Leo) के लिए गुरु सप्तम भाव में स्थित होगा। विवाहित जोड़ों के लिए यह अनुकूल समय है क्योंकि प्रेम-बंधन और आपसी संबंध प्रगाढ़ होगा। प्रायः कठिन परिस्थितियों में ही आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त और आवश्यक होता है। जो लोग नविन संबंध बना रहें है, वे इसमें सफलता प्राप्त करेंगे और अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाएंगे, या विवाह बंधन में बंधने का फैसला करेंगे। छात्रगण इस अनुकूल अवधि का लाभ उठाएंगे और अपनी शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षा परिणामों में सुधार दिखाएंगे। कामकाज के मामले में, विशेष रूप से साझेदारी व्यवसाय में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अप्रैल के बाद अप्रत्याशित स्रोतों से आय का लाभ होगा। आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। आपसी संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति को शामिल करने से बचें। किसी भी मतभेद या संघर्ष को विश्वास, समझ, धैर्य और आपसी बातचीत से हल किया जाना चाहिए। इस अवधि में आपके संतान को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, जिससे आपको इस अवधि के किसी भी बाधा को दूर करने में सहायता मिलेगी।कन्या राशि [Kanya Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Virgo
वर्ष की शुरुआत में कन्या राशि के जातकों (Jupiter Transit Effect on Virgo) के लिए गुरु छठे भाव से गोचर करेगा। व्यवसाय के लिए यह अनुकूल अवधि होगी, खासकर कानूनी पेशे से जुड़े लोगों के लिए। विवाहित जातकों को धैर्य से काम लेना होगा और मतभेदों को सौहार्दपूर्ण और आपसी समन्वय से सुलझाना चाहिए। अप्रैल में गुरु का मीन राशि में गोचर जातकों को कुछ राहत प्रदान करेगा। अविवाहित जातकों का विवाह होने के योग बन रहें हैं। विवाहित जातकों को जीवन के सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। इस अवधि के दौरान पारिवारिक व्यवसाय फल-फूलेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक आनंद यात्राएं कर सकते हैं। अपनी मां के साथ के आपके संबंध में घनिष्ठता आएगी। विभिन्न स्रोतों से धनार्जन होने के योग हैं। चिनियुक्त मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें, जो आपको अस्वस्थ कर सकते हैं। स्वस्थ आहार और व्यायाम जीवनशैली का पालन करें।तुला राशि [Tula Rashi] के लिए बृहस्पति गोचर 2022 – Libra
(Jupiter Transit Effect on Libra) तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत में गुरु पंचम भाव से गोचर करेगा। यह अवधि विशेष रूप से छात्रों को कुछ प्रतिकूल फल दे सकती है, क्योंकि उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले जातकों के लिए। हालाँकि, यदि आप दृढ़ संकल्प और धैर्य रखेंगे, तो आपको आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद मिल सकती हैं। स्वस्थ आहार, व्यायाम और आरोग्यवर्धक जीवनशैली का पालन करना सुनिश्चित करें। विवाहित जोड़े गर्भधारण करने में सफल होंगे। अप्रैल माह में गुरु ग्रह का मीन राशि में गोचर कानून के छात्रों, लेखाकारों और प्रशासकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। बेरोजगार जातकों को नौकरी के प्रस्ताव या नौकरी मिलने में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उनके वरिष्ठों द्वारा उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा।वृश्चिक राशि [Vrischika Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Scorpio
वर्ष की शुरुआत में वृश्चिक राशि के जातकों (Jupiter Transit Effect on Scorpio) के लिए गुरु चतुर्थ भाव से गोचर करेगा। यह अवधि आपके निजी जीवन में कुछ बदलाव लाएगी। आप पारिवारिक कार्यों का आयोजन करेंगे या उनमें सहभागी होंगे। घर या संपत्ति खरीदने के लिए यह एक उत्तम समय है। अप्रैल माह में गुरु का मीन राशि से गोचर होगा। इस गोचर अवधि में आप वित्तीय समृद्धि और आवक की स्थिरता का आनंद लेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धनार्जन होने के योग हैं। आपके अपने बच्चों के साथ संबंध और गहरे होंगे, नजदीकी बढ़ेगी, और उनकी उपलब्धियां आपको गर्व महसूस कराएंगी। छात्रों के लिए एक उल्लेखनीय अवधि होगी क्योंकि वे अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त करेंगे। वे उत्कृष्ट गुणों के साथ अपनी परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे।धनु राशि [Dhanu Rashi] के लिए बृहस्पति गोचर 2022 – Sagittarius
वर्ष की शुरुआत में धनु राशि के जातकों (Jupiter Transit Effect on Sagittarius) के लिए गुरु तृतीय भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती है। आप अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे, समंजस्यपूर्ण संबंध साझा करेंगे। इस अवधि में अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहें। लेखक और साहित्यिक भी इस अनुकूल अवधि का आनंद लेंगे क्योंकि उनके कार्यों के लिए उन्हें सराहना मिलेगी। अप्रैल माह में गुरु का मीन राशि में भ्रमण आपके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाएगा। आपको भरपूर पारिवारिक सुख प्राप्त होगा और आप अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। संपत्ति में निवेश करने या नवीनीकरण शुरू करने का यह एक उत्तम समय है। इस अवधि में व्यापार में वृद्धि संभाव्य हैं। छात्रगण अपनी परीक्षाओं में उत्तम गुण प्राप्त करके इस अवधि से लाभान्वित होंगे। यदि आप घर या वाहन खरीदने का विचार कर रहें हैं तो यह गोचर अवधि शुभ है।मकर राशि [Makar Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Capricorn
(Jupiter Transit Effect on Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए गुरु वर्ष की शुरुआत में धन के कारक द्वितीय भाव से गोचर करेगा। बढ़ते खर्च और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण यह अवधि आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगी। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि अपने व्यय के बारे में विवेकपूर्ण रहें और समय रहते चिकित्सक परामर्श लें। विदेश में बसने के इच्छुक जातकों के लिए अनुकूल अवधि होगी क्योंकि उनका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा। अप्रैल माह में गुरु का मीन राशि में गोचर (गुरु राशि परिवर्तन/Guru Rashi Parivartan) अधिक सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। कारोबारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, नौकरीपेशा जातकों के लिए समय शुभ हैं, क्योंकि उनके परिश्रम और प्रयास रंग लाएंगे। व्यापार विस्तार के लिए यह समय अनुकूल है। खुद को स्वस्थ और चुस्त रखने की ओर इस समय आपका अधिक झुकाव रहेगा। अपने परिजनों और दोस्तों के साथ अनावश्यक विवाद से बचें। अहंकार को दूर रखें और संवेदनशील मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाएं।कुंभ राशि [Kumbh Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Aquarius
वर्ष की शुरुआत में कुंभ राशि के जातकों (Jupiter Transit Effect on Aquarius) के लिए गुरु अपनी स्वराशि में स्थित होगा। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपने निष्पक्ष व्यवहार से लोगों का विश्वास प्राप्त करेंगे। अपने अहंकार को नियंत्रण में रखें, अन्यथा परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होंगे। नई परियोजनाओं में निवेश करने के लिए यह उत्तम समय है। आप इस गोचर में सामंजस्यपूर्ण पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन का आनंद लेंगे। आपको अपने निकटवर्ती और प्रियजनों का समर्थन मिलेगा जिससे आप और प्रगति कर सकेंगे। अप्रैल माह में गुरु का मीन राशि से भ्रमण (गुरु गोचर) व्यवसायी/कारोबारियों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। व्यवसाय फल-फूलेंगे और जातक उत्कृष्ट धनलाभ अर्जित करेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में स्थिरता और सुधार होगा क्योंकि आप अधिक बचत करने में सक्षम होंगे। आपके सभी प्रयासों में आपका परिवार आपका पूरा समर्थन करेगा। व्यवसाय विस्तार के लिए यह एक आदर्श अवधि है क्योंकि यह फलदायी होगा और आप लाभ प्राप्त करेंगे। आपको विरासत स्वरुप पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है, जिससे धनलाभ संभाव्य है।मिन राशि [Meena Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Pisces
वर्ष की शुरुआत में मीन राशि जातकों (Jupiter Transit Effects on Pisces) बारहवें भाव से गुरु गोचर करेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह अवधि उल्लेखनीय है। आपको स्वस्थ आहार, पोषण व्यायाम आदि की जीवनशैली बनाए रखना चाहिए। किसी भी वित्तीय आपदा से बचने के लिए अपने व्ययों को नियंत्रण में रखें और खर्चों के बारे में विवेकपूर्ण रहने की सलाह दी जाती है। विदेश में बसने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। अप्रैल माह में गुरु का मीन राशि में गोचर आपको बल प्रदान करेगा, और आप इस अवधि के दौरान सशक्त और अधिक आत्मविश्वासी होकर उभरेंगे। अन्य लोगो पर आपका करिश्माई प्रभाव पड़ता है, फलस्वरूप लोग आपका मार्गदर्शन/सलाह प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपना वजन नियंत्रण में रखना होगा और अपने खानपान की आदतों में सुधर लाना होगा। भ्रमणकाल में बढ़ा हुआ आशावाद आपके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में चुनौतियों से पार पाने में आपकी मदद करेगा। अपने जीवनसाथी के साथ आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे। अविवाहित जातकों को मनचाहा साथी मिल सकता है। छात्रगण भी इस अनुकूल अवधि का लाभ उठा पाएंगे क्योंकि वे अपनी परीक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी आपका झुकाव रहेगा। Know About Jupiter Transit Impactsनवम्बर 2021 गुरु गोचर भविष्यफल (Guru Transit 2021)
ज्योतिषशास्त्र में इस गोचर को में एक शुभ घटना के रूप में देखा जाता है क्योंकि यह शिक्षकगण, धन, बच्चों और भाग्य का द्योतक ग्रह है। ज्योतिषी अनुसार गुरु को अत्यंत लाभकारी ग्रह माना जाता है। यह सुख, समृद्धि और आशावाद का कारक ग्रह है। हर ग्रह राशियां बदलता है, किंतु विषय ग्रहों का गोचर जीवन में आमूलाग्र बदलाव लाते हैं। ये प्रमुख ग्रह एक राशि में एक वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तिथ रहते हैं, इसलिए जिन भावों में ये ग्रह स्थित होते हैं उनमें अधिक गतिविधि होगी। बृहस्पति, जो ब्रम्हांड के गुरु हैं, उन्हें ज्ञान के ग्रह के रूप में भी जाना जाता है। यदि जातक की कुंडली में गुरु बलवान स्थिति में हो तो कल्याणकारी माना जाता है और जातक को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। नवंबर में गुरु का गोचर सभी के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। यद्यपि, गुरु के गोचर को लेकर विभिन्न भ्रांतियां या मतभेद हैं। हालाँकि यह ग्रह नैसर्गिक रूप से शुभ फल प्रदान करता है, लेकिन जब यह शत्रु राशि में स्थित होता है, या नीच का, वक्री या अस्त होता है, तो जातक को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, यह जानना महत्वपूर्ण है कि इस गोचर के दौरान आपका गुरु किस स्थिति में है। Download Free Wealth Horoscopeगुरु के गोचर क्या प्रभाव क्या होगा?
लोगों का मन्ना हैं की वार्षिक गोचर उनके जीवन में नई घटनाएँ लाएगा। किंतु, यहां यह समझना आवश्यक है कि कोई भी गोचर कुंडली के मूलभूत यथार्थ को नहीं बदल सकता। आपको अपनी कुंडली (Kundli in Hindi) को समझना होगा और यह जानना होगा की वास्तव में आपकी कुंडली की रुपरेखा कैसी हैं। आपकी कुंडली आपके जीवन का यथार्थ चित्रण है की आपका सम्पूर्ण जीवन कैसा होगा या आपके जीवन में कौनसी घटनाएं कब घटित होगी । गुरु एक राशि में 12 महीने तक स्थितरहता है। वैसे, नवंबर 2021 में गुरु का गोचर बहुत दुर्लभ घटना थी क्योंकि यह केवल छह महीने के लिए कुंभ राशि में स्थित था। छह महीने के बाद यह जल तत्व की मीन राशि में में प्रवेश करेगा। इसलिए, गुरु का कुंभ राशि में गोचर अपेक्षाकृत कम है। 20 नवंबर, 2021 को सुबह 11:23 बजे गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश होगा और 13 अप्रैल, 2022, शाम 4:57 बजे तक गुरु वहीं रहेगा। पारिभाषिक रूप में गुरु 12 महीने तक कुंभ राशि में रहा है क्योंकि यह 2021 अप्रैल से सितंबर तक एक ही राशि में था। कुंभ एक स्थिर राशि है और वायु तत्व राशि भी हैं। इस राशि पर शनि का स्वामित्व है, और यह शनि के लिए मूल त्रिकोण राशि है। यह आशाओं, इच्छाओं, अंतर्राष्ट्रीय संगठन, धन-संपत्ति और बड़े भाई-बहनों को इंगित करता है। इसलिए, हर राशि के लिए, ये विषय इस गोचर में प्रमुख होंगे।आपको गुरु के गोचर की गणना किस राशि से करनी चाहिए?
ऋषि पराशर के मतानुसार गोचर का अध्ययन जातक की चंद्र राशि से किया जाता है। हालाँकि, ज्योतिषशास्त्र में जो तात्कालिक अद्यतन अभी देखने को मिलते है ऐसा पूर्व में कभी नहीं हुआ। कुछ विज्ञ लग्न से भी गोचर गणना करते हैं। लग्न और चंद्र राशि के आधार पर गुरु ही महत्ता आंकना सरल नहीं है। यदि माना जाये कि लग्न आपका भौतिक शरीर है, तो चंद्र मन को इंगित करता है। लग्न और चंद्र से गुरु स्थिर या एक ही भाव में हो सकता है। ज्योतिष के आधार चार तत्व हैं; अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल। सभी बारह राशियां इन्हीं तत्वों से संबद्ध हैं। मेष, सिंह और धनु अग्नि तत्व राशियां हैं; वृषभ, कन्या और मकर पृथ्वी तत्व राशियां हैं; मिथुन, तुला और कुंभ वायु तत्व राशियां हैं; और कर्क, वृश्चिक तथा मीन जल तत्व राशियां हैं। फलस्वरूप, अलग-अलग तत्वों में, गुरु अलग-अलग व्यवहार करेगा, और यह अलग-अलग फल देगा। निम्न प्रत्येक राशि के लिए आगामी गुरु के गोचर का फलादेश निम्न प्रकार हैं। आप इन्हें लग्न और चंद्र राशि पर आधारित देख सकते हैं।Read Aaj Ka Rashifal
मेष
गुरु का गोचर आपके लिए नए मित्रों का जीवन में आगमन और अधिक सहकारिता लेकर आने वाला है। हालाँकि, अगले छह महीनों के लिए, आप अपनी लंबी अवधि की परियोजनाओं और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके फलस्वरूप, वर्तमान में चल रही दीर्घकालिक परियोजनाओं में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ये परियोजनाएं वैज्ञानिक और तकनीकी संचार से संबंधित हो सकती हैं। इस गोचर में आपमें परोपकार की भावना भरपूर होगी जिससे आप कुछ कल्याणकारी और धर्मार्थ गैर सरकारी संगठनों से जुड़ेंगे। यदि आप इस गोचर का अचूक से उपयोग कर रहे हैं तो आप अत्यंत सफलता और धनार्जन प्राप्त कर सकते हैं। समूह में कुछ तर्क वितर्क हो सकते हैं, किंतु गुरु के इस भाव से गोचर की समाप्ति के साथ स्तिथि पूर्ववत हो जाएगी। यह आपके बड़े भाई-बहनों और अन्य बंधुजन के लिए भी एक महत्वपूर्ण समय है।मेष राशिफल – Aaj Ka Mesh Rashifal
वृषभ
यह गोचर अवधि आपके कामकाज के साथ साथ परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगी। व्यवसाय/पेशे का कारक दशम भाव गुरु ग्रह का अनुग्राही नहीं है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। साथ ही, आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ व्यावहार में सावधानी बरतनी चाहिए। उनके साथ तासमन्वय स्थापित करें; अन्यथा, आपके काम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के नए अवसर मिलने के योग है, किंतु कोई कदम उठाने से पहले भलीभांति विचार करें क्योंकि इस भाव से गुरु का गोचर बहुत शुभ नहीं कहा जा सकता। अधिकांशतः गुरु जातक को अत्यधिक आशावादी और आलसी बना सकता, फिर भी बड़ी परियोजनाओं और विदेशी सहयोग पर काम करने के लिए समय शुभ है।वृषभ राशिफल – Aaj Ka Vrish Rashifal
मिथुन
गोचररत गुरु विदेशी सहयोग के साथ-साथ लंबी यात्राओं के योग लाएगा। आपको अपनी यात्रा योजनाओं के प्रति स्पष्ट रहना चाहिए। मीडिया और जनसंचार में भी काम करने वालों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण समय है। अध्यात्म और दर्शन में आपकी काफी रुचि रहेगी। छात्रों और शिक्षकों को साथ मिलकर किसी परियोजना पर काम करने के लिए यह उत्तम अवधि हैं। साथ ही कृपया वाद-विवाद से दूर रहें; अन्यथा, आप अपनी ऊर्जा व्यर्थ गवां सकते हैं। करकिर्दगी संबंधी प्रशिक्षण भी इस गोचर का हिस्सा होंगे। इस गोचर अवधि में पितृतुल्य व्यक्ति और अधिकारीयों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ेगी।मिथुन राशिफल – Aaj Ka Mithun Rashifal
कर्क
वित्त और साझेदारी के अष्ठम भाव से गुरु का भ्रमण हो रहा है। यह गोचर चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि परिवर्तन का क्षेत्र बहुत सक्रिय होगा। आप अपनी भावनात्मक आवश्कताओं के प्रति सजग रहें, यह आपके हित में होगा। जीवन में कभी-कभी, आपको किसी ऐसे की आवश्यकता होती है जिसके साथ आप अपनी चिंताएं साझा कर सकें। वित्त और आर्थिक व्यवस्थापन के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की संभावना हैं। भागीदारी को लेकर भी कुछ चिंताएं हो सकती हैं। कर्ज लेन देन से संबंधित मुद्दे और चर्चाएं होंगी। यह थोड़ा संवेदनशील समय है, इसलिए आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में बहुत सचेत रहना होगा। प्रेम संबंधों को लेकर भी सावधानी बरतें क्योंकि गोचर के दौरान आपको कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ेगा।कर्क राशिफल – Aaj Ka Kark Rashifal
सिंह
गुरु इस समय विवाह के कारक सप्तम भाव से गोचररत है, विवाह और व्यावसायिक संबंधों पर असर पड़ेगा। रिश्तों के बारे में विचार करने और उन्हें अगले स्तर पर ले जाने का आप विचार कर सकते है। अपने प्रेम जीवन में सुधार लाने के लिए प्रयत्नशील रहें, क्योंकि चुनौतियां आने की संभावना है। यदि कुंडली में गुरु बली हो तो अविवाहितों का भी विवाह होता है। संबंध नए आयामों पर जाएंगे। यह बदलाव कामकाज के क्षेत्र में भी आ सकता है। आपको नए अनुबंध और व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। गुरु आपकी लग्न पर भी दृष्टि डालेगा, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अपने आहार पर नियंत्रण रखें; अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं।सिंह राशिफल – Aaj Ka Singh Rashifal
कन्या
इस दौरान गुरु चुनौतियों के सूचक छठे भाव में गोचर करेगा। इसलिए, आपको अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने सहयोगियों को भी बहुत सावधान रहना होगा। आपके पास कुछ बहुत जटिल परियोजनाएं होंगी किस्मे कड़ी महेनत और समय देने की आवश्यकता होगी। नए प्रकल्पों के अवसर संभव हैं, लेकिन आपको नियम और शर्तों से सावधान रहना चाहिए। वर्तमान परियोजनाओं में भी विलंब हो सकता है। आपका स्वास्थ्य विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि गुरु स्वास्थ्य के कारक छठें भाव से गोचर कर रहा है। गुरु “जीवात्मा” का सूचक है, इसलिए आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। यदि आप सावधानी नहीं बरतेंगे, तो शारीरिक समस्याएं होने की संभावना है।कन्या राशिफल – Aaj Ka Kanya Rashifal
तुला
इस गोचर अवधि में आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी और आप तत्सम परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। नई रचनात्मक परियोजनाएँ सामने आ सकती हैं, जो आपमें उत्साह और जोश जगाएगी। कला और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़ें जातकों के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कार्यों में व्यस्तता देखने को मिलेगी। आपको अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देना होगा और जीवन में नए लक्ष्य प्राप्त करने होंगे। नए समूहों में शामिल होने के कुछ अवसर भी मिलेंगे। साथी की तलाश कर रहें जातकों को समान विचारधारा वाले लोगों को खोजने के अवसर प्राप्त होंगे। इस गोचर भ्रमण में तीर्थयात्रा और सामाजिक समारोहों के भी योग बनते हैं।तुला राशिफल – Aaj Ka Tula Rashifal
वृश्चिक
गुरु का कुंभ राशि में गोचर आपके पारिवारिक मामलों को प्रभावित करेगा। घर और परिवार का कारक चतुर्थ भाव बृहस्पति के लिए शुभ स्थान है। इसलिए, आप इस गोचर के दौरान इस विषय में महत्वपूर्ण घटनाओं की अपेक्षा कर सकते हैं। अनेकों चल अचल संपत्ति सौदे या निर्माण-संबंधी चर्चाएँ होंगी। पारिवारिक मेलजोल रहेगा, और आप अपने रिश्तेदारों के साथ भी विवादों को इस अवधि में सुलझाएंगे। कामकाज में लाभ होगा, कार्य सार्थक होंगे क्योंकि गुरु का आपके करकिर्दगी के क्षेत्र पर प्रभाव रहेगा। आपको अपने अधिकारीयों के प्रति बहुत सावधान रहना होगा क्योंकि दशम भाव पर गुरु की दृष्टि अनुकूल नहीं नहीं मानी जाती।वृश्चिक राशिफल – Aaj Ka Vrishchik Rashifal
धनु
यह आपके लिए एक संवेदनशील गोचर है क्योंकि इस गोचर के दौरान गुरु आपको बहुआयामी बनने के लिए प्रेरित करेगा। चूंकि गुरु ग्रह विस्तार और वृद्धि का कारक है, इसलिए आपको अपने कार्यों में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको सर्वप्रथम अपने खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है; अन्यथा आप पर वित्तीय भार पड़ सकता है और काफी नुकसान हो सकता है। नजदीकी यात्राएँ बहुत अधिक होंगी, लेकिन उसमें कुछ विलंब भी हो सकता है। आपको संप्रेषणके कई अवसर मिलेंगे, किंतु कृपया वार्तालाप में रुष्ट होने से बचें। आप इस अवधि में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीद सकते हैं। छात्रगण नए तकनीकी कौशल भी सीखेंगे।धनु राशिफल – Aaj Ka Dhanu Rashifal
मकर
इस गोचर में गुरु आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा। गुरु विस्तार और वृद्धि का कारक ग्रह है इसलिए इस समय आपके व्यय में भी बढ़ोतरी हो सकती हैं, साथ ही आप नौकरी के नए अवसर भी खोजेंगे। यह समय नए कौशल सीखने और अपने करकिर्दगी को बेहतर बनाने के लिए योग्य है। कर्ज और पैतृक संपत्ति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। ऋण या किसी वित्तीय मामले से संबंधित अभी कोई जोखिम न लें। पारिवारिक मामले भी प्रभावित होंगे और इस गोचर के दौरान आपको अधिक जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी।मकर राशिफल – Aaj Ka Makar Rashifal
कुंभ
समृद्धि और विस्तार का कारक गुरु इस समय आपकी राशि से गोचर कर रहा है। यह आपके जीवन का अति महत्वपूर्ण समय है क्योंकि गुरु सौभाग्य और लाभ प्रदान करने वाला ग्रह है। आपकी भविष्य की योजना बनाने के लिए भी समय बहुत अच्छा है इसलिए इस अवसर का उपयोग बहुत सावधानी से करें। अविवाहित जातकों को इस दौरान उपयुक्त जीवनसाथी मिलेगा। हालाँकि, इस विषय में चर्चा करें, अकेले कोई निर्णय न लें। कृपया इस गोचर में अपने वयस्कों की राय पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में कोई नई शुरुआत होगी, इस सुअवसर का लाभ उठाना चाहिए। शीघ्र ही आने वाले समय में लंबी यात्राओं के योग हैं।कुंभ राशिफल – Aaj Ka Kumbh Rashifal
मिन
बृहस्पति मानसिक और भावनात्मक विषयों के द्योतक बारहवें भाव से गोचर कर रहा है, इसलिए स्वाभाविक रूप से आपके सामने इससे संबंधित चुनौतियां आएंगी। आपकी जन्म कुंडली का सबसे रहस्यमय भाव वर्तमान में सक्रिय है। यह समय स्थिर रहकर सावधानीपूर्वक कदम उठाने और अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएँ बनाने का होगा। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस गोचर अवधि में आपको विस्मयकारक स्वप्नदर्शन हो सकते हैं जिसको आप ब्रह्मांड से महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखें। यदि आप अपने स्वप्ने का अर्थ समझने का प्रयास करें तो आपको गहन अंतर्दृष्टि प्राप्त हो सकती हैं।मीन राशिफल – Aaj Ka Meena Rashifal
Read Clickastro User Reviews on Jupiter Transit Report